[aioseo_breadcrumbs]

श्री नामदेव जन सेवा मंच द्वारा किया गया होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

Share This Article

श्री नामदेव जनसेवा मंच गत वर्षों से होली मिलन समारोह आयोजित करता आ रहा है। इस बार भी मंच ने होली मिलन समारोह बड़े हर्षोउल्लास के साथ गत रात्री दर्पण वेक्ट हॉल में मनाया। सजातिय परिवारों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मन्नूलाल नामदेव अध्यक्ष नामदेव मदिंर व धर्मशाला शुक्रताल ने की सचांलन योगेश नामदेव ने किया।

 

हारमोनियम व ढोलक की ताल पर मधुर भजनों का सभी ने भरपूर आनन्द उठाया। राधा कृष्ण बनी बच्चीयों ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया। मनोज नामदेव, योगेश नामदेव एवं अजय नामदेव ने गायन कर सभी का मन मोह लिया। विशेष तौर पर आशुतोष एवं आशीष ने तो भजन गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। महिलाओं एंव पुरुषो ने फूलो की होली खेलते हुए, नृत्य करते हुए होली मिलन समारोह का भरपूर आनन्द उठाया। श्वेता ने बच्चों एवं महिलाओं को नये नये गेम खिलाकर सबका मनोंरजन किया।

श्री नामदेव जन सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद टॉक ने बताया होली मिलन का उत्सव सजातिय परिवारो को एक मंच पर एकत्रित करना है ताकि सभी परिवार आपस में मिलकर हसी-खुशी से होली के पावन त्यौहार का आनन्द उठा सके।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मन्नुलाल नामदेव, अजय नामदेव, मनोज नामदेव, संजय (बिट्टुटु), प्रदीप नामदेव, विजय टोनी, सन्दीप गिरधरवाल, नितिन नामदेव, नरेन्द्र नामदेव, सन्दीप कुमार, चन्द्रलेखा आदि का सहयोग रहा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This