[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

Share This Article

दिनांक 09.03.2026 को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों तथा पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा सेंटर में तैनात स्टाफ से वार्ता कर महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, परामर्श, कानूनी सहायता तथा अस्थायी आवास जैसी सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी पीड़ित महिला को सहायता प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा सभी मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त महोदया ने अभिलेखों का अवलोकन करते हुए लंबित प्रकरणों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध रूप से समुचित सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनाई जा सके।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This