[aioseo_breadcrumbs]

पांच दिवसीय रोवर-रेंजर प्रवेश शिविर का शुभारंभ

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 9 मार्च: चौधरी छोटू राम (सीसीआर) पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में आज 9 मार्च 2026 से 5 दिवसीय रोवर-रेंजर प्रवेश शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. के. पी. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. के. पी. सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन में रोवर-रेंजर गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और टीमवर्क का विकास होता है।

कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार,डा ओमवीर सिंह ,डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. गिरिराज किशोर, डॉ. सुभाष कुमार तथा डॉ. तेशु कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

यह शिविर रोवर लीडर डॉ. नवनीत प्रकाश वर्मा तथा रेंजर लीडर डॉ. आर्या पी. एस. के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के प्रशिक्षण के लिए भारतीय स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश से जिला प्रशिक्षण काउंसलर एवं आईटी कोऑर्डिनेटर अनुज कुमार तथा जिला सहायक गाइड कमिश्नर रेनू गर्ग प्रशिक्षण देने के लिए उपस्थित हैं।

यह पांच दिवसीय शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व कौशल तथा सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This