[aioseo_breadcrumbs]

एसपी सिटी मुजफ्फरनगर द्वारा नगर कोतवाली पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुन उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया निर्देशित

Share This Article

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 28.02.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर  सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान प्र0नि0 कोतवाली नगर श्री बबलू सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This