[aioseo_breadcrumbs]

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले एवं स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश किए जारी

Share This Article

मुजफ्फरनगर 1 मार्च 2026 — जनपद मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले एवं विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का गहन जायज़ा लिया।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीनना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसोई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरालसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटेसरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी सेवाओं, रोगियों की पंजीकरण प्रक्रिया, निःशुल्क दवा वितरण, जांच सुविधाओं तथा स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को शासन की मंशा के अनुरूप समुचित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

डॉ. सुनील तेवतिया ने मेले के दौरान उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आमजन तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं गंभीर रोगियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन सेवाओं, प्रसूति कक्ष, दवा भंडारण, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, मरीजों से शालीन व्यवहार करने तथा सभी आवश्यक सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के क्रम में रोहाना में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के पूर्ण होने से क्षेत्रीय जनता को बेहतर एवं उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This