[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा भोपा नहर पुल पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Share This Article

दिनांक 01.03.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर  आदित्य बंसल द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने एवं अपराध/अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत भोपा नहर पुल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की गहन तलाशी ली गई तथा दोपहिया/चारपहिया वाहनों की नंबर प्लेट, कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि की विधिवत जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाए, बाहरी जनपदों से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। चेकिंग के दौरान महोदय द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This