[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – नगरपालिका परिषद की हुई बोर्ड बैठक, 159 प्रस्तावों पर लगी मुहर,290 करोड़ का बजट पारित,486 करोड़ रुपये विकास परियोजनाओं पर होंगे खर्च 

Share This Article

मुजफ्फरनगर – नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में 159 प्रस्तावों वाला ऐतिहासिक एजेंडा सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक की कार्यवाही मात्र 20 मिनट ही चली। शहरी विकास के लिए मीनाक्षी स्वरूप की महायोजना को लेकर नगरपालिका बोर्ड पूरी तरह से एकमत नजर आया। टाउनहाल सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 290.34 करोड़ रुपये की अनुमानित आय का मूल बजट मंजूर किया गया, जबकि शहर के विकास कार्यों पर 486.76 करोड़ रुपये व्यय करने की महत्वाकांक्षी योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सदन की पदेन सदस्य एमएलसी वन्दना वर्मा भी पहुंची, जिनका पालिकाध्यक्ष सहित पूर्ण सदन ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने पालिका के कामकाज को सराहा।

 

लेखा विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक) में पालिका की वास्तविक आय 1,82,21,41,198 रुपये तथा व्यय 1,52,49,94,023 रुपये दर्ज किया गया। एक फरवरी तक पालिका के पास 2,66,78,87,900 रुपये की धनराशि अवशेष रही।

 

बोर्ड बैठक में शहरी सौन्दर्यकरण से जुड़े 30 विशेष कार्यों की लगभग 24 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को भी मंजूरी दे दी गई। इनमें शहर के तीन ओवरब्रिजों के नीचे खाली स्थानों का उपयोग अब जनसुविधाओं के लिए किया जाएगा। जानसठ ओवरब्रिज के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट तथा गांधी कॉलोनी ओवरब्रिज के नीचे ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। तीनों ओवरब्रिजों पर आकर्षक सीएनसी कटिंग व लाइटिंग कार्य कराया जाएगा, जिससे रात्रि में शहर की सुंदरता बढ़ेगी और युवाओं को खेल व व्यायाम की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। मेरठ रोड, रुड़की रोड और कच्ची सड़क क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिन पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।

प्रातः 11 बजे पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में शुरू हुई बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने विशेष प्रस्ताव बजट के साथ ही 159 प्रस्तावों वाला एजेंडा सदन में प्रस्तुत किया। इसमें गत कार्यवाही की पुष्टि के उपरांत बजट प्रस्ताव पारित हुआ। बोर्ड मीटिंग में मुख्य रूप से शहर में पेयजल आपूर्ति सुधार, पथ प्रकाश, 300 से ज्यादा नए सड़क, जल निकासी व्यवस्था सुधार और सौन्दर्यकरण परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। कर्मचारियों के आर्थिक हितों को लेकर भी बड़े निर्णय हुए। बोर्ड मीटिंग में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम का एक भव्य स्मारक बनाकर उनकी मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। इस स्मारक पर पालिका 50 लाख रुपये खर्च करेगी।

जानसठ, भोपा और गांधी कॉलोनी मार्ग के ओवरब्रिजों पर लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से लाइटिंग कार्य होगा। डीएम आवास से सूजडू चुंगी तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये से आरसीसी नाला एवं स्लैब निर्माण, मेरठ रोड और सर्कुलर रोड पर लगभग 10 करोड़ रुपये के सौन्दर्यकरण कार्य, मुख्य मार्गों के डिवाइडरों व पाथवे पर गमले, नई मंडी चौड़ी गली में फैंसी पोल, शिव चौक पर वॉल डेकोरेशन तथा चुंगी नंबर दो का सौन्दर्यकरण भी स्वीकृत प्रस्तावों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी बाग में टॉय ट्रेन के सौन्दर्यकरण पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तथा 19.80 लाख रुपये की लागत से 52 बिस्तरों वाला दो शौचालय युक्त आवासीय कंटेनर भी खरीदा जाएगा, जिसका उपयोग विशेषकर वर्षा ऋतु में किया जाएगा।

 

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सभी 159 प्रस्तावों के पारित होने के साथ ही विकास और सौन्दर्यकरण के कार्य बड़े पैमाने पर प्रारंभ होंगे। सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित की गई विकास महायोजना में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था का विस्तार, विभिन्न निर्माण कार्यों को गति, कर्मचारियों के आर्थिक हितों की सुरक्षा तथा शहरी सौन्दर्यकरण की विशेष परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने इसे नगरपालिका के इतिहास की सबसे बड़ी विकास कार्य योजना बताया और कहा कि शहर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नजर आएगा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This