[aioseo_breadcrumbs]

एसपी क्राइम मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल का किया गया निरीक्षण,निर्माणाधीन भवन का जायजा लेकर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 28.02.2026 को पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध एवं छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

इस अवसर पर उनके द्वारा विद्यालय में निर्माणाधीन नवीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने तथा निर्माण में गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्या पुलिस मार्डन स्कूल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This