मुजफ्फरनगर

शुकतीर्थ पार्वती मंदिर में श्री भागवत कथा सुनाती कथा व्यास कुमारी भक्ति त्रिपाठी।

शुकतीर्थ पार्वती मंदिर में श्री भागवत कथा सुनाती कथा व्यास कुमारी भक्ति त्रिपाठी।

फोटो समाचार
अहंकार मनुष्य के पतन का कारण है : भक्ति
मोरनाः तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में मां बगला मुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को चित्रकूट की कथा व्यास कुमारी भक्ति त्रिपाठी ने कहा कि अहंकार मनुष्य के पतन का कारण है इसलिए मनुष्य को अहंकार नही करना चाहिए।
स्वामी उमेशांनद तीर्थ महाराज की अध्यक्षता व ज्योतिषविद डा. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीमद भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास कुमारी भक्ति त्रिपाठी ने कहा कि भगवान कण कण में विराजमान है और भक्ति के बल पर उनके दर्शन किए जा सकते है। भगवान की भक्ति करनी चाहिए। भगवान का भजन गुणगान करना चाहिए। जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद बढ़ चढ़कर करनी चाहिए। माता-पिता व गुरुजनों का आदर करना चाहिए। बुजुर्गो के पास बैठना चाहिए। घर पर आने वाले साधु को भिक्षा जरूर देनी चाहिए, भूलकर भी उनका कभी अपमान नही करना चाहिए। संतो का हमेशा आदर करना चाहिए। मुख्य यजमान मोदीनगर के रामबीर, रुकमणी, कमलेश मिश्रा, कुसुम, मुक्ता द्विवेदी, पूजा, देव, मुनेश, चंद्रकांता आदि श्रद्धालु मौजूद है। इसके अलावा आश्रम में नित्य हवन यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालु मंत्रोचारण के बीच आहूति प्रदान करते है।
—————

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!