राष्ट्रीय

Civil Services Day पर पीएम मोदी बोले- संरकारी तंत्र को सकारात्मक नजरिया रखा जरूरी, हमारे इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे

Civil Services Day पर पीएम मोदी बोले- संरकारी तंत्र को सकारात्मक नजरिया रखा जरूरी, हमारे इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में सिविल सेवकों के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि इस साल का ‘सिविल सर्विस डे’ बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह ऐसा समय है जब देश ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण किए हैं, ये ऐसा समय है जब देश ने अगले 25 वर्षों के विराट-विशाल लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तेजी से कदम बढ़ाना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मैं आज भारत के हर सिविल सेवा अधिकारी से यही कहूंगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं। आपको इस कालखंड में देश की सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि हमारे पास समय कम है लेकिन सामर्थ्य भरपूर है, हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है, हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चढ़नी है लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आजादी के अमृतकाल तक लाने के लिए उन अधिकरियों की बड़ी भूमिका रही जो 15-25 साल पहले इस सेवा में आए हैं और अब आजादी के इस अमृतकाल में उन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले 15-25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल पेमेंट में भारत नंबर वन है। भारत उन देशों में से एक है जहां मोबाइल डेटा सबसे सस्ता है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आज देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था बदल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में अगर देश के गरीब से गरीब को भी सुशासन का विश्वास मिला है तो इसमें आपकी मेहनत भी रही है। पिछले 9 वर्षों में अगर भारत के विकास को नई गति मिली है तो ये भी आपकी भागीदारी के बिना संभव नहीं था। कोरोना संकट के बावजूद आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

मोदी ने कहा कि बीते वर्ष 15 अगस्त को मैंने लाल किले से देश के सामने ‘पंच प्राणों’ का आह्वान किया था। विकसित भारत के निर्माण का विराट लक्ष्य हो, गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, भारत की विरासत पर गर्व की भावना हो, देश की एकता और एकजुटता को निरंतर सशक्त करना हो और अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखना हो। इन पंच प्राणों की प्रेरणा से जो ऊर्जा निकलेगी, वो हमारे देश को वो ऊंचाई देगी, जिसका वो हमेशा से हकदार रहा है। हमारे पास समय कम है, लेकिन क्षमताएं अपार हैं। हमारे पास कठिन लक्ष्य हैं, लेकिन महान साहस है। पहाड़ों पर चढ़ने का हमारा लक्ष्य है, लेकिन हमारे पास आसमान को भी पार करने की इच्छा है!

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!