थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 19,500 रुपये नगद व विभिन्न बैंकों के 03 एटीएम कार्ड बरामद
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 19,500 रुपये नगद व विभिन्न बैंकों के 03 एटीएम कार्ड बरामद

अवगत कराना है कि दिनांक 10.01.2023 को वादी श्री विकेन्द्रपाल निवासी केशवपुरी थाना सिविल मुजफ्फरनगर के साथ अज्ञात द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा सहायक पुलिस अधीक्षक श्री आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 05.03.2023 को 01 अभियुक्त को कम्पनी बाग गेट नम्बर 1 के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 19,500 रुपये व विभिन्न बैंकों के 03 एटीएम बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम–*
*1.* मो0 जाहिद पुत्र नसीमुद्दीन नि0 म0न0 158 वार्ड न0 41 नई बस्ती जमालपुरा निकट सुनेहरी मस्जिद जमालपुरा अशोक नगर लोनी देहात थाना लोनी जनपद गाजियाबाद।
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स-15/2023 धारा -379/420/411 भादवि0 थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी–*
➡️19500/- रूपये नगद।
➡️03 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंकों के।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार श्रोत्रीय थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 विनोद कुमार अत्री थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 114 यशपाल थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 688 आदित्य थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1057 विमल थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 1632 विकास थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR*