मुजफ्फरनगर

कला उत्सव – 2022 लोक नृत्य एवम लोक गीत की विजेताओं का किया गया अभिनंदन

कला उत्सव - 2022 लोक नृत्य एवम लोक गीत की विजेताओं का किया गया अभिनंदन

माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित *कला उत्सव 2022* मे राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने हेतू दिनांक 06.12.2022 को लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता मे वैदिक पुत्री पाठशाला इ0 का0 नई मण्डी, मु0नगर से तीन छात्राओ को लेकर विद्यालय की श्रीमती शैली रंजन (संगीत प्रवक्ता) ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें 1. कु. पाइना पुत्री श्री सोमदत , (लोक नृत्य) में प्रथम स्थान 2. कु. आस्था मोर्या पुत्री श्री श्याम लाल ने (लोक गीत) मे द्वितीय स्थान व 3. कु. खुशबू शर्मा पुत्री श्री संदीप कुमार शर्मा (शास्त्रीय गायन) में सातवां स्थान प्राप्त किया।
आज *दिनांक 07.12.2022* को वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के लखनऊ से विजेता के रूप मे जनपद मु.नगर प्रथम आगमन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य व समस्त महिला प्रवक्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर व विद्यालय की छात्राओ ने बैण्ड बाजे से स्वागत किया। स्वागत एवम अभिनंदन कार्यक्रम मे डा0 राजीव कुमार, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति एवम श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी द्वारा *कला उत्सव – 2022* की विजेता छात्राओ को व प्रधानाचार्या महोदया डॉ. राजेश कुमारी को पगडी पहनाकर एवम अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!