[aioseo_breadcrumbs]

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का किया गया गहन निरीक्षण

Share This Article

सराहनीय पहल —- कड़ाके की ठंड में प्रशासन सड़कों पर, जरूरतमंदों के साथ खड़ा शासन

 

 

*मुजफ्फरनगर| 12 जनवरी 2026|*

शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार द्वारा अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों पर संचालित रैन बसेरों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशासन का उद्देश्य ठंड से प्रभावित जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराना रहा।

 

निरीक्षण के क्रम में जानसठ ओवरब्रिज के नीचे, कंपनी गार्डन परिसर, जिला चिकित्सालय परिसर में तथा रेलवे स्टेशन पर स्थापित रैन बसेरे का गहनता से अवलोकन किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे—स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, कंबल एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में सोने को विवश न रहे।

 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी  गजेंद्र कुमार ने अलाव ताप रहे व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानीं तथा रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में प्रत्यक्ष फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अत्यधिक ठंड के मद्देनज़र रैन बसेरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, अलाव की व्यवस्था सतत रूप से संचालित रहे तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कंबलों की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।

 

इस अभियान में उप जिलाधिकारी सदर  प्रवीण कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर  राधेश्याम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद  प्रज्ञा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि जनपद में शीतलहर के दौरान आमजन, विशेषकर बेसहारा एवं असहाय व्यक्तियों की सुरक्षा एवं सुविधा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This