[aioseo_breadcrumbs]

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार का औचक निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर 13 जनवरी 2026 – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ओपीडी संचालन, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था, पंजीकरण काउंटर, टीकाकरण कक्ष एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि ओपीडी समय का कड़ाई से पालन किया जाए तथा आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान स्टाफ की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की गई,उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

 

डॉ. तेवतिया ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण, आवश्यक दवाओं एवं उपभोग्य सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, परिवार नियोजन कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This