मुजफ्फरनगर

भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार की पुण्यतिथि पर किये गए श्रद्धा सुमन अर्पित

भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार की पुण्यतिथि पर किये गए श्रद्धा सुमन अर्पित

भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार *बाबा साहेब डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर* की *पुण्यतिथि/ *महापरिनिर्वाण दिवस* पर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। हमारे देश के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, महान अर्थशास्त्री, महान शिक्षाविद, महान अधिवक्ता, महान दार्शनिक, महान लेखक, महान समाज सुधारक भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शाहपुर, जनपद मुज़फ्फरनगर मे डॉ राजीव कुमार, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति/ प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायपीठ , श्रीमती गीता वार्डन, महिला शिक्षक गीता रानी,अनुपमा, रेखा व रेणु व विद्यालय की छात्राओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा बाबा साहेब की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम मे छात्राओं को डॉ आंबेडकर के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय श्री सतीश चन्द गौतम के निर्देशन मे निरन्तर विभिन्न प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम/ भारत के महानायकों की जयन्ती व पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम डॉ राजीव कुमार द्वारा आयोजित किया गया एवं छात्राओं को *भारत के संविधान* मे दिये गए *मौलिक अधिकारों* एवं *मौलिक कर्तव्यों* के विषय मे जानकारी हेतु छात्राओं को पम्फलेट/ हैंडबिल्स वितरित किए गए।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!