[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – आधुनिक संसाधनों से सशक्त हुई पालिका, मीनाक्षी स्वरूप ने किया जेसीबी का लोकार्पण

Share This Article

15वें वित्त निधि से 2.10 करोड़ की लागत से खरीदी गई पांच जेसीबी मशीनें सफाई व्यवस्था को समर्पित

 

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, तेज और संसाधन-संपन्न बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अंतर्गत 2.10 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई पांच जेसीबी मशीनों को सोमवार को उनके द्वारा जनहित में समर्पित कर दिया गया। इन जेसीबी के संचालन से शहर में सफाई, नालों की खुदाई और कूड़ा निष्पादन कार्यों में तेजी आएगी।

शहर के मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका प्रशासन द्वारा खरीदी गई नई पांच जेसीबी का उद्घाटन करते हुए इनको जनहितार्थ समर्पित किया। कार्यक्रम में पहंचने पर पालिका के सभासदों और अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया। जेसीबी के उद्घाटन के पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा कमला नेहरू वाटिका का पैदल भ्रमण करते हुए निर्माण कार्यों, सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यहां लोगों से मिलकर भी उनके साथ संवाद स्थापित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए लगातार नगर पालिका को संसाधन-संपन्न बनाने का काम किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से सफाई कार्यों में पारदर्शिता के साथ गति आएगी। हमारा प्रयास है कि मुजफ्फरनगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नगर के रूप में विकसित किया जाए। आने वाले समय में भी शहरी स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर क्षेत्र की बढ़ती आबादी और विस्तारित सीमाओं को देखते हुए आधुनिक संसाधनों की आवश्यकता थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। पालिका द्वारा भविष्य में भी विकास योजनाओं को गति देने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

 

उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत पालिका को प्राप्त निधि से कुल 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से इन पांच जेसीबी की खरीद की गई है। उद्घाटन के उपरांत इन जेसीबी को स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द करते हुए शहरी सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए समर्पित कर दिया गया। नगर क्षेत्र में नालों की नियमित सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाने, कूड़ा निस्तारण स्थल पर अपशिष्ट प्रबंधन तथा आपात स्थितियों में मलबा हटाने जैसे कार्य अब अधिक तीव्र गति से किए जा सकेंगे। आधुनिक उपकरणों से लैस इन मशीनों के माध्यम से श्रम और समय दोनों की बचत होगी, जिससे नगरवासियों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिलेंगी।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका के पास पहले से 7 जेसीबी और 6 बुल लोडर ट्रैक्टर सफाई व्यवस्था में समर्पित हैं, अब पांच जेसीबी और इस बेड़े में शामिल होने से सफाई व्यवस्था में काफी सहयोग मिलेगा। इन नई मशीनों के शामिल होने से नगर पालिका परिषद की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद शौकत अंसारी, उमरदराज, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई वैशाली सोती, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा के अलावा अन्य कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This