[aioseo_breadcrumbs]

साइबर अपराधों से बचाव हेतु एनसीसी कैडेट्स को किया गया जागरूक

Share This Article

दिनांक 16.02.2026 को स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कॉलेज में अध्ययनरत एनसीसी कैडेट्स के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक न्यूज, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी/केवाईसी फ्रॉड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इनसे बचाव के प्रभावी उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर युवाओं को बताया गया कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा किसी भी भ्रामक या अपुष्ट जानकारी को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। फेक न्यूज एवं साइबर अपराध के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को “डिजिटल वॉरियर” के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कैडेट्स को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी देते हुए अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर दें तथा अपने परिवारजनों, मित्रों एवं अन्य लोगों को भी इन महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएं।कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This