अपराध

भागलपुर में युवक ने किया महिला पर हमला, सरे बाजार कई अंग काटे

भागलपुर में युवक ने किया महिला पर हमला, सरे बाजार कई अंग काटे

बिहार के भागलपुर में अपराधियों के इरादे कितने पुख्ता हैं कि वो कहीं भी किसी भी हाल में अपराध को अंजाम देने से पहले नहीं सोचते है। बिहार के भागलपुर में छह दिसंबर को एक युवक ने ऐसे ही घटना को अंजाम दिया, जिसे जानने के बाद हर तरफ अफरा तफरी का माहौल है।

बिहार के भागलपुर में छह दिसंबर को एक बाजार में महिला की सरेआम बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या तब की गई जब महिला बाजार में आई थी। शुरूआती जानकारी के मुताबिक महिला हिंदू धर्म की है। वहीं जिस युवक ने महिला की हत्या की है वो मुस्लिम बताया जा रहा है। युवक ने महिला पर बाजार में हमला किया और उसके अंग काट दिए। इसे देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई।

युवक ने हैवानियत की हदें पार करते हुए महिला के हाथ, पैर और नाक काट दिए। आरोपी ने महिला पर कई बार वार किया है। ये हादसा भरे बाजार में हुआ, जहां हमला होने के बाद महिला बाजार में तड़पती रही। महिला हमले के बाद बेहोश गई। उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास का है। महिला पर शकील मियां नाम के अपराधी ने चाकू से हमला किया था। महिला पर युवक ने इतने विभत्स तरीके से हमला किया था कि वो घटना स्थल पर ही बेहोश हो गई। इस मामले पर मृतक महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी नीलम देवी को शकील मियां नामक शख्स ने मारा है।

मृतका के पति का कहा है कि उनकी पत्नी कुछ काम से बाजार गई थी। उन्होंने कहा कि हमारी शकील से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसने ऐसा क्यों किया ये समझ से परे है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पैसों के लेन देन के कारण मृतका पर हमला किया था। हालांकि इस संबंध में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!