[aioseo_breadcrumbs]

मेरठ में 800 करोड़ रुपये से बनेगा ज्वैलरी पार्क, सराफा कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचान

Share This Article

मेरठ, 17 जून। योगी सरकार ने सराफा कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए 800 करोड़ रुपये की लागत से ज्वैलरी पार्क बनाने का फैसला किया है। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) द्वारा वेदव्यासपुरी में करीब 36 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में यह अत्याधुनिक पार्क विकसित किया जाएगा।

 

पार्क की खासियत इसका अनोखा वास्तुशिल्प होगा। पूरी इमारत मुकुट की आकृति में बनाई जाएगी, जबकि मुख्य प्रवेश द्वार झुमके के आकार का होगा। इसमें शोरूम, थोक व्यापार केंद्र, कारीगर कार्यशालाएं, उत्पादन इकाइयां, प्रदर्शनी स्थल, बैंकिंग सुविधाएं और साझा सेवा केंद्र जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

बुधवार को एमडीए अधिकारियों ने पीएल शर्मा मैदान के पास आयोजित कार्यक्रम में कारोबारियों के सामने परियोजना का मॉडल प्रस्तुत किया और इसकी संरचना, आवंटन प्रक्रिया तथा व्यापारिक संभावनाओं की जानकारी दी।

 

व्यापारिक संगठनों का मानना है कि ज्वैलरी पार्क बनने से मेरठ का आभूषण उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा, उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा तथा बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This