[aioseo_breadcrumbs]

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खालापार थाने में पीस कमेटी की बैठक, एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 17 जून। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने थाना खालापार परिसर में धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।

 

बैठक के दौरान एएसपी नगर ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने ताजियों की निर्धारित ऊंचाई, जुलूस मार्ग तथा विद्युत लाइनों के संबंध में विशेष सावधानी बरतने और शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी समस्या अथवा संदिग्ध सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराएं। बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं एवं ताजियादारों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक में प्रभारी निरीक्षक खालापार बबलू सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This