[aioseo_breadcrumbs]

मरीजों की सुविधाओं को लेकर सख्त हुए सीएमओ, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share This Article

मुजफ्फरनगर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का गहन निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी मरीज या तीमारदार को असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

सीएमओ ने बताया कि व्हीलचेयर की उपलब्धता को लेकर प्राप्त शिकायतों और प्रकाशित समाचारों का संज्ञान लेते हुए जांच समिति गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के रूप में महत्वपूर्ण सेवाएं देते हैं। ऐसे में उनके व्यस्त रहने के दौरान प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण एवं आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This