अपराधआस्थाआस्थाउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरनगरराजनीतिराज्यसामाजिक

*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कांवड यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 324 ग्राम गांजा, 10 ग्राम चरस तथा 19450/- रुपये नगद बरामद*

*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कांवड यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 324 ग्राम गांजा, 10 ग्राम चरस तथा 19450/- रुपये नगद बरामद*

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 20.07.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी की कुछ व्यक्ति कांवड मार्ग पर चोरी छुपे अवैध मादक पदार्थ बेच रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाईन पर उक्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा माल रोड से 03 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 324 ग्राम गांजा, 10 ग्राम चरस तथा 19450/- रुपये नगद बरामद किये गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
*1.* वैभव शर्मा उर्फ तनु पुत्र रोशन निवासी वाल्मीकि बस्ती शिवपुरी के पास थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 32 वर्ष।
*2.* गुलशन उर्फ टिड्डा पुत्र जगदीश निवासी म0नं0 38 शिवपुरी थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 28 वर्ष।
*3.* कृष्ण कुमार उर्फ ठोड्डी पुत्र रामस्वरुप निवासी म0नं0- 48 शिवपुरी थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
▪️ 54 पैकेट गांजा ( प्रत्येक पैकेट में 6 ग्राम कुल 324 ग्राम)
▪️ 01 पैकेट चरस (10 ग्राम)
▪️ 19450/- रुपये नगद

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 179/25 धारा-8/18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री रेशमपाल सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* का0 58 ब्रह्मदेव थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1923 सुधीर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 164 कृष्णवीर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1621 मोहित थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 408 अंकित थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!