
दिनांक 20.07.2025 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गयी। पुष्प वर्षा होते देख श्रद्धालुओं द्वारा भाव विभोर होकर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगाये गये। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ खतौली नहर पुल पर मौजूद रहकर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को संभाला। अधिकारीगण द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने सम्बन्धित निर्देश पुलिस बल को दिये गये साथ ही श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*








