उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद पुलिस ने 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद पुलिस लगातार बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए एक से बढ़कर एक बेहतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने 50,000 रुपए के इनामी बदमाश यतेंद्र उर्फ अनिल पेंदा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान यह बदमाश पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 

*50,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार*

गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करने वाले 50,000 रुपए का इनामी बदमाश यतेंद्र उर्फ अनिल पेंदा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी यतेंद्र उर्फ अनिल के खिलाफ लगभग 3 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी थाना लोनी का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

*पुलिस पर चलाई गोली *

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी यतेंद्र को केस से जुड़े सामान की बरामदगी के लिए बाहर लेकर गए थे। मंथना नहर रोड देवता अंडरपास से आरोपी को गाड़ी से नीचे उतारा गया और जैसे ही बरामदगी के उद्देश्य से पुलिस आगे बढ़ी, तो आरोपी ने सर्विस पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने के इरादे से गोली चलाई। आरोपी के फायरिंग से उपनिरीक्षक करनवीर सिंह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह भी घायल हो गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!