मुजफ्फरनगर

आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु SSP मुजफ्फरनगर ने पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु SSP मुजफ्फरनगर ने पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आगामी त्यौहारों(धनतेरस, दीपावली, भैयादूज आदि) को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु आज दिनांक 18.10.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा मय पुलिस बल थाना कोतवाली नगर में शिव चौक, सर्राफा चौक, हनुमान चौक, नावल्टी चौराहा आदि स्थानो पर पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गस्त के दौरान व्यापारियों/दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी एवं सभी को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरें लगवाने हेतु निर्देशित किया गया तथा शान्ति व्यवस्था हेतु लगायी गयी ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही जिन स्थानो पर महिलाओं की संख्या अधिक होती है वहाँ पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार पैट्रोलिंग हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्यौहारों पर बाजारों में अधिक भीड़भाड़ रहने की सम्भावना को देखते हुए शहर में जाम लगने वाले स्थानों का भ्रमण किया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपदवासियों से अपील की गयी कि आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस तो दें तथा जनपद में शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी नगर श्री कुलदीप कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!