राष्ट्रीय

हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, कहा- आदिवासी को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी CM की सत्ता छीनने की हो रही कोशिश

हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, कहा- आदिवासी को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी CM की सत्ता छीनने की हो रही कोशिश


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूपीए विधायकों के साथ राज्य विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया।
आज झारखंड की राजनीति का एक महत्वपूर्ण दिन है। हेमंत सोरेन सरकार अपनी ताकत विधानसभा में दिखाने के लिए तैयार नजर आई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूपीए विधायकों के साथ राज्य विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए यह सत्र बुलाया है।भाजपा आए दिन विधायकों की खरीद-फरोख्त करती रहती है। बीजेपी सरकार को अस्थिर करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि ये लोग आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी मुख्यमंत्री की सत्ता छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इनके मुख में राम, बगल में छुरी है।
VoIP | Search Ads
by Taboola
इसे भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी और जावेद अख्तर पर बरसे MP के गृहमंत्री, बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का स्लीपर सेल
इसके साथ ही कहा जा रहा है कि हेमंत सरकार कुछ लोकलुभावन विधेयक/प्रस्ताव भी पेश कर सकते हैं और सदन से इसकी पुष्टि करवा सकते हैं। उनमें से प्रमुख हैं ओबीसी आरक्षण से संबंधित प्रस्ताव और डोमिसाइल पॉलिसी के लिए कट ऑफ और डोमिसाइल पॉलिसी का प्रस्ताव भी शामिल हैं। इससे पहले आज झारखंड में सत्तारूंढ़ यूपीए के कम से कम 30 विधायक रायपुर के रिजॉर्ट से विशेष विमान में बैठकर रांची पहुंचे। सभी को आज के विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए राजधानी रांची लाया गया।

इसे भी पढ़ें: ‘राज्यपाल पर नहीं बना सकते दबाव’, बाबूलाल मरांडी बोले- अपने विधायकों से ही डरते हैं हेमंत सोरेन
विश्वास मत से पहले राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा, हम तैयार हैं। राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन ने एक ट्वीट में कहा कि झारखंड सरकार के लिए आज का दिन बड़ा है और वे इसके लिए तैयार हैं।“आज झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में हमारी सरकार विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी. सदन में हमारे पास स्पष्ट बहुमत है। हम तैयार हैं।”

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!