उत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगरराज्य

SSP विनित जायसवाल ने कावड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण,SP सिटी व SP ट्रैफिक भी इस दौरान रहे साथ

SSP विनित जायसवाल ने कावड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण,SP सिटी व SP ट्रैफिक भी इस दौरान रहे साथ


काँवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व कावंड यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फऱनगर द्वारा जनपद में भ्रमण कर कांवड मार्ग का किया निरीक्षण, यातायात व्यवस्था/ ट्रैफिक डायवर्जन का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

अवगत कराना है कि कांवड़ यात्रा 2022 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 24.07.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा रामपुर तिराहा, रोहाना टोल, जानसठ बाईपास आदि क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कांवड़ मार्ग के चिन्हित स्थानों पर रुट डायवर्जन हेतु लगाई गयी ड्यूटी, काँवड़ शिविर ड्यूटी , PRV वाहनों , सेक्टर जोनल पुलिस अधिकारी/ मजिस्ट्रेट, यातायात पुलिस आदि डियूटी पर लगे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को चेक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोय द्वारा कांवड़ मार्ग में कावंड़ यात्रियों के लिए की गयी सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को चेक किया गया । ट्रैफिक डायवर्जन होने के उपरान्त ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु लगातार भृमणशील रहकर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने एवं कांवड़ यात्रियों की हर सम्भव मदद करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

*मीडिया सेल*
*मुजफ्फरनगर पुलिस*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!