मुजफ्फरनगर

100% बरामदगी के साथ 24 घण्टे के अन्दर चोरी के अभियोग का सफल अनावरण

100% बरामदगी के साथ 24 घण्टे के अन्दर चोरी के अभियोग का सफल अनावरण


थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर

*चोरी के माल(कीमत करीब 01 लाख रुपये) व अवैध शस्त्र सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

अवगत करना है कि दिनांक 06.06.2022 को वादी द्वारा थाना सिखेडा पर त्रिवेणी फैक्ट्री से अज्ञात चोरों द्वारा लोहा स्क्रैप चोरी करने के सम्बन्ध मे तहरीर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग का अनावरण करने हेतु टीम गठित की गयी थी।

आज दिनांक 07.06.2022 को थाना सिखेडा पुलिस द्वारा धन्धेडा रजवाहे के पुलिया, जौली रोड के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
*1.* आस मौहम्मद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर।

*बरामदगीः-*
*1.* लोहा स्क्रैप वजन करीब 15 किवंटल *(चोरी के अभियोग से सम्बन्धित)*
*2.* 01 टाटा पिकअप बुलेरो न0 UP 12 BT 6019 *(घटना में प्रयुक्त)*
*3.* 01 नाजायज चाकू

*मीडिया सेल*
*मुजफ्फरनगर पुलिस*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!