मुजफ्फरनगर
बीजेपी नेता नुपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया ,दिल्ली भाजपा नेता नवीन कुमार को भी पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया।
बीजेपी नेता नुपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया ,दिल्ली भाजपा नेता नवीन कुमार को भी पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक तौर पर पत्र जारी करते हुए कहा कि भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में हर धर्म पुष्पित पल्लवित हुआ है। भारतीय जनता पार्टी सर्वपंथ समभाव को मानती है।
किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान भाजपा स्वीकार नहीं करती।
भारतीय जनता पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है जो किसी भी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। भाजपा ना ऐसे किसी विचार को मानती है और ना ही प्रोत्साहन देती है।
देश के संविधान की भी भारत के प्रत्येक नागरिक से सभी धर्मों का सम्मान करने की अपेक्षा है।
आजादी के 75वें वर्ष में, इस अमृतकाल में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना निरंतर मजबूत करते हुए, हमें देश की एकता, देश की अखंडता और देश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।