सभी तहसीलो में निराश्रित गौवंश के लिये जमीन को चिन्हित करे….जिलाधिकारी
सभी तहसीलो में निराश्रित गौवंश के लिये जमीन को चिन्हित करे.....जिलाधिकारी

*आवारा पशुओं/निराश्रित गौवंश को रखने व खाने का स्थायी व अस्थायी प्रबन्ध सुनिश्चत करे….. जिलाधिकारी*
………
*आवारा पशु/निराश्रित गौवंश सडक पर घूमता हुआ न दिखाई दे…………………….जिलाधिकारी*
…
मुजफ्फरनगर 31.05.2022…. जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने आज जिला पंचायत सभागार में गौसरंक्षण तथा पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्यों व अधिकारियेा के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निराश्रित/ बेसहारा गौवंश हेतु स्थायी/अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम व अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि निराश्रित गोवंश सडकों पर घूमते हुए नही दिखने चाहिए। उनके रहने खाने की पूर्ण व्यवस्था कराई जाये। संचालित गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित किये गये पशुओं की संख्या, संरक्षित गोवंश के लिए चारा एवं पानी की क्या व्यवस्था है उसकी सूचना उपलब्ध कराई जाये। जिलाधिकारी ने अनुरोध किया कि सभी विभागो के प्रत्येक कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन निराश्रित गौवंश के लिये दान दे
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि गौवंश आश्रय स्थलों पर हरे चारे, भूसे शेड व स्वच्छ पानी का पूर्ण प्रबन्ध होना चाहिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।