[aioseo_breadcrumbs]

*आगामी त्यौहारों (जुम्मा, होली व ईद) को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी व थाना प्रभारी द्वारा खतौली थाने पर संभ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ की गई शांति समिति की बैठक*

Share This Article

आगामी त्यौहारों (जुम्मा, होली व ईद) को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 10.03.2025 उप जिला मजिस्ट्रेट खतौली मोनालिसा जौहरी व प्रभारी निरीक्षक खतौली द्वारा थाना खतौली में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा करे, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें जिससे आपसी सौहार्द खराब हो साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें तथा आगामी पर्व/त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। मीटिंग के दौरान अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This