ब्रेकिंग न्यूज़

एसपी का डर दिखाकर महिलाओं को रोकते शातिर चोर, फिर करते यह वारदात

एसपी का डर दिखाकर महिलाओं को रोकते शातिर चोर, फिर करते यह वारदात


बिहार के भोजपुर में गहने चोरी के मामले बढ़ते जा रहे है। बता दें कि, लुटेरे उन महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं जो सबसे ज्यादा सोने के गहने पहनती हैं। लुटेरे भोली-भाली महिलाओं को अपनी बातों में फंसा कर दिनदहाड़े गहने लूटकर फरार हो जाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के भोजपुर जिले में एक ऐसा गैंग सामने आया है जो महिलाओं को अपना शिकार बना रहा हैं। यह गैंग अपने अनोखे अंदाज से महिलाओं के सोने के गहने लूटते है। पुलिस भी इस गैंग की शातिर चाल से परेशान हो गई है। बता दें कि, चोर उन महिलाओं पर पहले से नजर रखते है जो बहुत गहने पहने रखती है फिर उन महिलाओं पर नजर रखते है कि कब वह घर से निकलती है। लुटेरे फिर महिला का पीछा करते हैं और सुनसान जगह पर महिला को रोककर लूट के वारदात को अंजाम देते है।

ऐसे करते है चोरी

लुटेरे महिला के पास एक कागज और फाइल लेकर आते है और बोलते हैं कि, जिले के पुलिस कप्तान की तरफ से आदेश आया है कि, जिस भी महिलाओं ने गहने पहने हुए हैं उनका सर्वे किया जाए। लुटेरे महिलाओं को बोलते है कि, जो भी आपने गहने पहने है उन्हें उतार दे इनकी गिनती कर आपको तुरंत लौटा देंगे। इससे भोली भाली महिलाएं फंस जाती है और गहने उतारकर दे देती हैं। जैसे ही गहने चोरो के हाथों लगती है वैसे ही वह फरार हो जाते हैं।पुलिस के सामने यह मामला तब सामने आया जब खेताड़ी मुहल्ले में रहने वाली आसिफ अनवर की पत्नी फिजां रहमान को लुटेरों ने अपना शिकार बनाया। फिजां ने बताया कि, वह अपने बच्चों को लेकरस सुबह स्कूल जा रही थी तभी डीटी रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक दिया और जिला पुलिस कप्तान का हवाला देते हुए सारे गहने उतारने को बोला, जैसे ही गहने उतारकर चोरो को दिया वैसे ही वह उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!