*थाना साइबर क्राइम पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी बीमा कम्पनी बनाकर आमलोगों से 2 करोड से अधिक की धोखाधडी करने वाला 15000/- रूपये का इनामी व 1 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना साइबर क्राइम पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी बीमा कम्पनी बनाकर आमलोगों से 2 करोड से अधिक की धोखाधडी करने वाला 15000/- रूपये का इनामी व 1 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी अपराध एवं थाना प्रभारी साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* सेवानिवृत्त राजकीय अधिकारी से अभियुक्त द्वारा कूट रचित प्रपत्रो के आधार पर स्वयं को NATIONAL INSURANCE REPOSITORY NSDL BANK का अधिकारी बनकर मुकदमा वादी को विगत वर्षों की अनेक इन्शयोरेन्स पलिसी का लगभग 68 लाख रूपयाे को डिवीडेंट के रूप में NATIONAL INSURANCE REPOSITORY में जमा होना बताकर, जिसको EIA मे पंजीकरण कराकर तथा AMC , CESS व विभिन्न प्रकार के टैक्स का भुगतान करके सम्पूर्ण 68 लाख रुपये प्राप्त किया जा सकते है, इस तरह की अपनी चिकनी चुपडी बातों में फसाकर मुकदमा वादी से विभिन्न टैक्सों के नाम पर 18 लाख 57 हजार रूपये धोखाधडी से विभिन्न खातों में डलवा लिये। सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 03/2025 धारा 420 भादवि व 66 डी आइटी एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी थी। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25/26.06.2025 की रात्रि में अभियुक्त को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1- शौकिन पुत्र अय्यूब निवासी शेरनगर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर उम्र 36 वर्ष (डी 95 गैंग का सक्रिय सदस्य)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 03/2025 धारा 420 भादवि व 66 डी आइटी एक्ट थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा बुजुर्ग/ रिटार्यड लोगों को टारगेट कर उनकी इंश्योरेंश पालिसी की जानकारी कर पॉलिसी पर डिवीडेन्ड/ बोनस के पूर्ण भूगतान का झाँसा देकर उनकी मेहनत की गाढी कमाई को मेरे , उस्मान व मुस्तकीम दोघट द्वारे खुलवाये हुए फर्जी खातों में ट्रांसफर करा लेते थे तथा उन्हें एटीएम से निकालकर इस्तेमाल कर लेते थे। इस प्रकार से हमनें अबतक करीब 2 करोड रुपयों से अधिक की लोगों से धोखाधडी की है। इसी केस में मेरे दो अन्य साथी पहले से ही जेल में है, जिनकी अभी तक जमानत नहीं हुई है, इसी डर से मैं अपने आप को अभी तक छुपाता घूम रहा था।
*अभियुक्त द्वारा बनायी गयी फर्जी कम्पनी के नाम-*
1- NATIONAL INSURANCE REPOSITORY NSDL
2- IFRA TRADING COMPANY
*अभियुक्त के विरूद्ध दर्ज शिकायतों शिकायतों का विवरणः-*
1. NCRP ACK No. 23201240002799, KRISHNANAGAR , WEST BENGAL में 43000 रु0 की धोखाधडी
2. NCRP ACK No. 31102240023474, SURAT CITY GUJARAT में 264390 रु0 की धोखाधडी
3. NCRP ACK No. 31601240006991, MYSURU CITY KARNATAKA में 48647 रु0 की धोखाधडी
4. NCRP ACK No. 32701240002252, JAIPUR CITY (SOUTH) RAJASTHAN में 16440 रु0 की धोखाधडी
5. NCRP ACK No. 33101240004896 Prayagraj UTTAR PRADESH में 2571 रु0 की धोखाधडी
6. NCRP ACK No. 33501240001724 DEHRADUN UTTARAKHAND में 14796 रु0 की धोखाधडी
7. NCRP ACK No. 31906240091890 PUNE CITY MAHARASHTRA में 1786683 रु0 की धोखाधडी
अभियुक्त के विरुद्ध अभी तक 21,76,527/- रुपये की ज्ञात धोखाधडी की शिकायतें दर्ज है तथा थाना साइबर क्राइम द्वारा अन्य शिकायतों/ अभियोगों की जानकारी भी की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त शौकीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 1582/16 धारा 323/325/504 भादवि थाना नई मण्डी, जनपद मुजफ्फरनगर
2. मु0अ0सं0 213/19 धारा 120-B, 420, 506 भादवि थाना नई मण्डी, जनपद मुजफ्फरनगर
3. मु0अ0सं0 111/20 धारा 379, 411, 427, 504, 506 भादवि थाना नई मण्डी, जनपद मुजफ्फरनगर
4. मु0अ0सं0 273/21 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 थाना नई मण्डी, जनपद मुजफ्फरनगर
5. मु0अ0सं0 264/22 धारा 120-B, 147, 323, 447, 504, 506 भादवि थाना नई मण्डी, जनपद मुजफ्फरनगर
6. मु0अ0सं0 003/25 धारा 420 भादवि 66 डी आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम, जनपद मुजफ्फरनगर
7. मु0अ0सं0 19/2024 धारा 420 भादवि 66 डी आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम शहादरा, दिल्ली
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
2- निरीक्षक प्रदीप कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
3- उ0नि0 मोहित चौधऱी मय एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
4- उ0नि0 गौरव चौहान, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
5- उ0नि0 धर्मराज सिंह , थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
6- उ0नि0 शदीपक कुमार , थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
7- है0का0 384 सुनील कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
8- है0कां0 719 बालकिशन, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
9- है0कां0 864 मनोज कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
10- है0का0 387 आकाश चौधरी, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर
11- कां0 592 राहुल कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
12- म0का0 777 अंशु, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर
*नोटः-* अभियुक्त शौकिन उपरोक्त थाना नई मण्डी पर पंजीकृत डी 95 गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरगनर द्वारा गिरफ्तारी हेतू 15,000 रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है।