मुजफ्फरनगर

*थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र विक्रय व क्रय करने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार*

*थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र विक्रय व क्रय करने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार*

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, 02 मोबाईल फोन व घटना मे प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल बरामद

जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शस्त्र क्रय/विक्रय/निर्माण करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर सुनील कसाना के कुशल नेतृत्व में दिनांक 06.11.2024 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों को खरीदने व बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण को ग्राम शाहपुर मार्ग कबीरपुर मोड कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, 02 मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 352/2024 धारा 3/5(1)/8/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 06.11.2024 को थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कुछ लोगों के द्वारा अवैध मंगवाये गये हैं तथा उनको अवैध शस्त्रों की डिलीवरी लेने के लिये लोग शाहपुर आने वाले हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.11.2024 को ग्राम शाहपुर मार्ग कबीरपुर मोड कच्चे रास्ते से अवैध शस्त्रों की डिलीवरी देने आये 02 अभियुक्त व खरीददार 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* विक्रान्त पण्डित पुत्र अनिल शर्मा निवासी ग्राम पलडा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* सादिक पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसीकला थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* अर्चित आर्य पुत्र अजय निवासी ग्राम मो0 बाजार कला अग्रवाल धर्मशाला के पास कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*
✅ 05 तमंचे मय 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
✅ 02 मोबाईल फोन।
✅ 01 स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल नम्बर यूपी 15 एके 5725

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विक्रान्त व सादिक उपरोक्त द्वारा बताया कि हमें अर्चित आर्य उपरोक्त द्वारा तमंचो का आर्डर दिया था तथा आर्डर के लिए 20 हजार रूपये का ऑनलाइन भुगतान किया था। आज हम दोनो तमंचो की डिलीवरी देने आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। हम लोग अवैध शस्त्र बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्रीपाल थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 404 उमेश कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2118 रितिक थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2115 नितेश कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 543 विनय कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!