[aioseo_breadcrumbs]

स्विमिंग पूल का हुआ शुभारंभ। – इच्छुक तैराकी खिलाड़ी कराएं अपना पंजीकरण

Share This Article

मुजफ्फरनगर 1 अप्रैल 2026 — खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में आज तरणताल का विधिवत रूप से  राजेश कुमार श्रीवास जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा शुभारंभ किया गया।

श्री राजेश कुमार श्रीवास द्वारा तरणताल में उपस्थित खिलाड़ियों को मेहनत कर खेल हित में आगे आने की प्रेरणा दी। इच्छुक तैराकी खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कराकर अपना तैराकी सीखने हेतु पंजीकरण कर सकते है।

जिनको तैराकी प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्य अतिथि के तरणताल परिसर पर उपस्थित होने पर श्री भूपेंद्र सिंह प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम का संचालन  पूनम विश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मनीष शर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, आशु चौधरी,तैराकी प्रशिक्षक एवं जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर का समस्त स्टाफ राकेश कुमार, भावना, अनिल इत्यादि उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में राजीव कुमार,बाल कल्याण समिति,मुजफ्फरनगर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This