[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share This Article

मुजफ्फरनगर 1 अप्रैल 2026 – जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अप्रैल माह में संचालित होने वाले “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का आज विधिवत शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनजागरूकता हेतु रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजन को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेगी।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण, साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

 

उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए लोगों को अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह एवं डॉ. शमशेर आलम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपील की गई है कि सभी नागरिक संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इन रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें, जिससे जनपद को संचारी रोगों से मुक्त बनाया जा सके।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This