[aioseo_breadcrumbs]

निरीक्षक से डीएसपी पद पर प्रोन्नत अधिकारियों को एसएसपी व एसपी ग्रामीण ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

Share This Article

दिनांक 01.04.2026 को पुलिस कार्यालय मुजफ्फरनगर में निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर प्रोन्नत हुए अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल द्वारा प्रोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी गई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा एवं निरीक्षक विश्वजीत को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि यह पदोन्नति अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हुए जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This