[aioseo_breadcrumbs]

स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, बिजली व्यवस्था होगी और सुदृढ़:- विनोद कुमार गुप्ता (मुख्य अभियंता)

Share This Article

मुजफ्फरनगर 31 मार्च — पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आज बिजली विभाग मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता का आयोजन करके विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी।

 

मुख्य अभियंता बिजली विनोद कुमार गुप्ता ने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को समय पर रिचार्ज करने पर बिजली बिल में 2 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। साथ ही उपभोक्ता अपने बिजली उपयोग की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकेंगे। यह मीटर पूरी तरह से आईएसआई प्रमाणित हैं और इनमें इन-बिल्ट सुरक्षा प्रणाली भी उपलब्ध है।

पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए चीफ इंजीनियर श्री विनोद कुमार गुप्ता ने कहाकी

विभाग द्वारा बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल एप, वेबसाइट और अन्य डिजिटल माध्यमों जैसे पेटीएम, जीपे आदि से आसानी से रिचार्ज की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली खपत, बैलेंस और अन्य सूचनाएं भी प्राप्त होंगी।

मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि

स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान पहले से जमा सुरक्षा धनराशि को उपभोक्ताओं के खाते में समायोजित किया जाएगा। यदि कोई बकाया होगा तो उसे भी इसमें जोड़ा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग का लाभ मिलेगा।

मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि

योजना के अंतर्गत यह भी प्रावधान किया गया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद प्रारंभिक 30 दिनों तक तथा बैलेंस समाप्त होने के 3 दिन बाद तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। साथ ही सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और रविवार व राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा न हो।

प्रेस वार्ता में विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि

बताया गया कि मुजफ्फरनगर जोन में अब तक बड़ी संख्या में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। इस योजना के माध्यम से न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि बिजली वितरण प्रणाली भी अधिक मजबूत और पारदर्शी बनेगी।

चीफ इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि

अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट मीटर योजना उत्तर प्रदेश को स्मार्ट प्रदेश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं जवाबदेह सेवाएं मिल सकेंगी।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This