[aioseo_breadcrumbs]

जिला कारागार मुजफ्फरनगर का निरीक्षण, महिला बंदियों को किया गया जागरूक

Share This Article

मुजफ्फरनगर 31 मार्च –

प्राप्त समाचार के अनुसार मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जिला कारागार मुजफ्फरनगर में जिला जज बीरेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बैरकों, रसोईघर तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया और बंदियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष रूप से महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 181 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई तथा किसी भी समस्या पर निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने महिला बंदियों को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से जेल में उपलब्ध सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कारागार कार्यालय एवं अभिलेखों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया गया तथा मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कारागार में लगे जैमर सिस्टम एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को भी परखा गया।

 

इसके अलावा कारागार स्थित चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए दवाइयों की उपलब्धता, ओपीडी व्यवस्था एवं बंदियों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

अंत में अधिकारियों ने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुसार बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, शातिर बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा कारागार परिसर में प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This