राष्ट्रीय

विश्व हिंदू परिषद और आर्य समाज Chandrayaan-3 की सफलता के लिए विशाल यज्ञ करेंगे

विश्व हिंदू परिषद और आर्य समाज Chandrayaan-3 की सफलता के लिए विशाल यज्ञ करेंगे

नयी दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने की कामना करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में एक विशाल यज्ञ किया जाएगा। उसने कहा कि संत नगर के आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज और विहिप द्वारा बुधवार सुबह यह यज्ञ किया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, ‘‘ चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए विश्व हिंदू परिषद और आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल यज्ञ किया जाएगा। यह नयी दिल्ली में ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर में आर्य समाज मंदिर में 23 अगस्त को प्रात: साढ़े सात बजे किया जाएगा।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!