[aioseo_breadcrumbs]

SSP मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी कस्बा छपार का फीता काटकर व विधि-विधान से किया गया उद्घाटन

Share This Article

  1. दिनांक 11.03.2026 को जनपद मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्रांतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी कस्बा छपार का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर व विधि-विधान से किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का निरीक्षण किया गया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नई पुलिस चौकी के प्रारंभ होने से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। नवनिर्मित पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र के निवासियों को पुलिस सहायता शीघ्र प्राप्त होगी तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This