*थाना सिविल लाईन पुलिस का जबरदस्त गुड वर्क, मोबाईल चोर गैंग का किया खुलासा, 5 शातिर मोबाईल चोर अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 100 मोबाईल फोन बरामद*
*थाना सिविल लाईन पुलिस का जबरदस्त गुड वर्क, मोबाईल चोर गैंग का किया खुलासा, 5 शातिर मोबाईल चोर अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 100 मोबाईल फोन बरामद*

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.07.2023 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कांवड यात्रा-2023 के दौरान शिविरों से मोबाईल चोरी होने के 05 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 05 शातिर मोबाईल चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए 100 मोबाईल फोन को बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ का विवरणः-* प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि कांवड यात्रा-2023 के दौरान हम लोग कांवडियों की ड्रेस पहनकर कांवड शिविरों में घुस जाते थे और जब कांवडिया सो जाते थे तब हम उनके मोबाईल उठा लेते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*
1.मोहम्मद भूरा पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।
2. मोहम्मद अली उर्फ सुक्का पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।
3. इरशाद उर्फ मोटा उर्फ चोनर पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।
4. शहजाद पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।
5. आबिद पुत्र महफूज निवासी केवलपुरी पेड़ो वाली गली थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त आबिद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.म0अ0स0-248/2023 धारा -379 भादवि थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
2.मु0अ0स0-306/21 धारा 398/401 भादवि थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
3.मु0अ0स0-307/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
1. 100 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के(चोरी किए गए)।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री बबलू सिंह वर्मा थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 सन्दीप कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
3. है0का0 719 बाल किशन थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
4. है0का0 688 आदित्य थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
5. है0का0 239 जितेन्द्र थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
6. का0 1545 मनोज थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
7. का0 2229 करन प्रताप थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
8. का0 446 आदेश थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा बरामद सभी मोबाईलो को उनके स्वामियो के सुपुर्द किया जा रहा है।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*