राष्ट्रीय

Himachal Pradesh का दौरा करेंगे JP Nadda, Amit Shah से मिले जयराम ठाकुर, CM बोले- 80 प्रतिशत बचाव कार्य पूरा

Himachal Pradesh का दौरा करेंगे JP Nadda, Amit Shah से मिले जयराम ठाकुर, CM बोले- 80 प्रतिशत बचाव कार्य पूरा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भीषण तबाही देखी गई। हिमाचल प्रदेश में अब भी लगातार राहत और बचाव कार्य चल रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात की थी और राहत और बचाव कार्य को लेकर सभी मदद का भरोसा दिया था। इन सबके बीच खबर यह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे और वह प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे।

80 प्रतिशत बचाव कार्य पूरा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारा 80 प्रतिशत बचाव अभियान पुरा हो चुका है। हम अभी तक 60 हजार पर्यटकों को निकाल चुके हैं। हमने अभी तक करीब 150 लोगों को रेस्क्यू किया है। उन्होंने कहा कि हमारे 2 मंत्री चंद्रताल से -4 डिग्री के तापमान में 300 लोगों को लेकर लोसर पहुंच चुके हैं। उन सभी की जांच हो रही है, उसके बाद उन्हें उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य में बाढ़ से बने हालात का जायजा लेने के लिए कल हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। वह मंडी और कुल्लू में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। उनके साथ पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और बीजेपी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी होंगे।

हिमाचल में नुकसान बहुत ज्यादा
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है तो इसमें मदद की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ेगी, मैंने इसके लिए गृह मंत्री से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जो भी संभव मदद हो पाएगी, वो उनकी तरफ से किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि अभी आंकलन और राज्य सरकार की तरफ से सुझाव आने के बाद आगे का काम किया जाएगा। कुल्लू और मनाली में फंसे 25,000 पर्यटकों सहित हजारों पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, लेकिन सैकड़ों लोग अभी भी फंसे हुए हैं क्योंकि भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई सड़कें अब भी बंद हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!