शख्सियत

Mukesh Khanna Birthday: इंडियन सिनेमा के पहले सुपरहीरो थे मुकेश खन्ना, जानिए क्यों लिया था शादी न करने का फैसला

Mukesh Khanna Birthday: इंडियन सिनेमा के पहले सुपरहीरो थे मुकेश खन्ना, जानिए क्यों लिया था शादी न करने का फैसला

Mukesh Khanna Birthday: इंडियन सिनेमा के पहले सुपरहीरो थे मुकेश खन्ना, जानिए क्यों लिया था शादी न करने का फैसला
भारत के पहले सुपरहीरो के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। क्योंकि एक समय पर हर बच्चे की जुबान पर इस सुपरहीरो का नाम रहता था। बता दें कि हम सिनेमा जगत के शानदार एक्टर मुकेश खन्ना के बारे में बात कर रहे हैं। आज यानी की 19 जून को बच्चों के शक्तिमान और अभिनेता मुकेश खन्ना अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के तौर पर एक सुपरहीरो का किरदार निभाया था। इस सीरियल की न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के बीच भी काफी पॉपुलैरिटी थी।

इसी कारण से 90 के दशक में हर बच्चे की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम शक्तिमान रहता था। बता दें कि मुकेश खन्ना के इसी सीरियल पर अब फिल्म भी बनने जा रही है। इसके अलावा मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामह का रोल निभाया था। इस रोल को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। आइए जानते हैं मुकेश खन्ना के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और शिक्षा

महाराष्ट्र के मुंबई में 19 जून 1958 को मुकेश खन्ना का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। इसके बाद मुकेश खन्ना ने BSC में ग्रेजुएशन किया। फिर उन्होंने एक्टिंग सीखने के लिए पूणे का रुख किया। यहां पर फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया, पुणे से उन्होंने अपना एक्टिंग कोर्स पूरा किया। इस कोर्स के पूरा होने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

फिल्मी सफर

एक्टिंग का कोर्स पूरा करने के बाद वह काम की तलाश में मुंबई वापस आ गए। इस दौरान उनको एक फिल्म ‘रूही’ का ऑफर आया। यह फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी। यह मुकेश खन्ना के जीवन की पहली फिल्म थी। इसके बाद उनको कई फिल्मों के ऑफर हुए। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों जैसे तहलका, सौगंध, यालगर, हिम्मत और सौदागर आदि फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। मुकेश खन्ना ने एक के बाद एक फिल्म इंडस्ट्री को कई दमदार फिल्में दी। मुकेश का अभिनय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया। जिसके चलते वह कम समय में ही लोकप्रिय अभिनेता बन गए थे।

टीवी इंडस्ट्री

साल 1988 में दूरदर्शन पर आए सीरियल ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ में भी लोगों ने मुकेश खन्ना को काफी पसंद किया। शक्तिमान में वह डबल रोल में थे। वहीं महाभारत में उन्होंने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। शक्तिमान सीरियल के गंगाधर वाले रोल ने मुकेश खन्ना को घर-घर में फेमस कर दिया था। मुकेश खन्ना खुद इस शो के प्रोड्यूसर थे। जबकि इस शो के डायरेक्टर दिनकर जानी थे। मुकेश खन्ना के अलावा इस शो में वैष्णवी महंत, किटू गिडवानी, टॉम ऑल्टर और सुरेंद्र पाल भी थे।

वहीं बी. आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत के एक किस्से के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने बताया था कि पहले उन्हें अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन किसी कारण से यह रोल उनके हाथ से निकल गया। जिसके बाद उन्हें गुरु द्रोणाचार्य का रोल ऑफर हुआ। हालांकि वह इस रोल से खुश नहीं थे, लेकिन उन्होंने हां कर दी थी। जिसके बाद यह रोल भी उनके हाथों से निकल गया। फिर मुकेश खन्ना को ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का रोल ऑफर हुआ। बता दें कि इस रोल के लिए मुकेश खन्ना ने खुशी-खुशी हां कर दिया।

जानिए क्यों नहीं की शादी

एक चैट शो के दौरान मुकेश खन्ना ने बताया था कि भीष्म पितामह के रोल ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। ‘महाभारत में’ भीष्म पितामह का रोल करने के बाद ही उन्होंने आजीवन विवाह न करने का फैसला लिया। यह मुकेश खन्ना की एक्टिंग का ही कमाल है कि वह भीष्म पितामह के किरदार में पूरी तरह समा गए। इसी वजह से उन्होंने कभी शादी नहीं की।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!