इतिहास बनाने से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम, ब्रिटेन ने 4-3 से हराया
इतिहास बनाने से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम, ब्रिटेन ने 4-3 से हराया

भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच महिला हॉकी में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारत ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हार गया है। बता दें कि भारतीय टीम इस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही। भारत बड़े मौके से चूका। टीम से नवजोत ने भरपूर कोशिश की थी।
हालाँकि भारतीय टीम ने अपना जोरदार प्रदर्शन दिया और दोनों टीमें बराबरी पर भी रही। भारत ने ब्रिटेन को 3-2 से पीछे छोड़ा था लेकिन कुछ सेकेंड हाफ में ब्रिटेन की टीम ने वापसी की और चौथा गोल दागकर भारत को पीछे कर दिया। भारत की तरफ से गुरजीत कौर और वंदना कटारिया ने दो और एक गोल दागा। खिलाड़ियो के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हम टोक्यो ओलंपिक में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।
#TokyoOlympics | Indian Women's Hockey team loses to Great Britain, 4-3 in the Bronze Medal match pic.twitter.com/N0UCQNe22m
— ANI (@ANI) August 6, 2021