राष्ट्रीय

Rahul Gandhi पर बोले हरदीप पूरी, वे विदेश जाते हैं तो उनको अल्पसंख्यक याद आते है, जब आप 14 साल के थे तब…

Rahul Gandhi पर बोले हरदीप पूरी, वे विदेश जाते हैं तो उनको अल्पसंख्यक याद आते है, जब आप 14 साल के थे तब...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए जा रहे बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है। हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि ये (राहुल गांधी) विदेश जाते हैं तो इनको अल्पसंख्यक याद आ जाते हैं, जब आप 14 साल के थे तब हमारे 3,000 सिख भाइयों की हत्या हुई थी। आप कोई भी बयान दे देते हो और जब उसके बाद आपका झूठ पकड़ा जाता है तो माफी मांगते हो। उन्होंने राफेल का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ये सब क्या है? आज का समय विश्वसनीयता का है।

मोदी सरकार की उपलब्धियां
नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने 220 करोड़ वैक्सीन ना केवल बनाई हैं बल्कि उनको सही से वितरित भी किया है। पूरी ने कहा कि 100 देशों को तो हमने सीधे तौर पर वैक्सीन दी है। नीति-नीयत और नेता अगर ये तीनों ठीक हैं तो सब ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल ने सही मायने में विकास और समृद्धि सुनिश्चित की है। बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर लोगों के जीवन को आसान बनाने तक, न्यू इंडिया ने एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, अमृत जैसी कुछ योजनाओं का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस पर निशाना
हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि यूपीए सरकार के वर्षों के दौरान, राजनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया कुल मिलाकर निष्क्रियता और नीति-पक्षाघात की विशेषता थी। उस समय देश में विकास पर कोई ध्यान नहीं था और भारत ‘फ्रैजाइल-फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में से एक था। उन्होंने दावा किया कि मोदी जी के नेतृत्व में, भारत ने एक अभूतपूर्व परिवर्तन देखा और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!