मुजफ्फरनगर

भाजपा नेत्री डॉ श्वेता कौशिक ने केंद्र सरकार के 9 साल के स्वर्णिम कार्यकाल के सुशासन की बताई उपलब्धियां, कई महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

भाजपा नेत्री डॉ श्वेता कौशिक ने केंद्र सरकार के 9 साल के स्वर्णिम कार्यकाल के सुशासन की बताई उपलब्धियां, कई महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

नजीबाबाद, भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जिला उपाध्यक्ष सुरभि सिंह के आवास पर जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोनिका यादव ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय नेत्री व जनपद की प्रवासी डा. श्वेता कौशिक रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के मौके पर महिला मोर्चा द्वारा कार्य समिति की बैठक हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरभि सिंह ने किया। सुरभि सिंह के आवास पर सह भोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। डा. श्वेता कौशिक, जिला अध्यक्ष मोनिका यादव व जिला उपाध्यक्ष सुरभि सिंह के नेतृत्व में बीस से अधिक महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में सभी महिलाओं को लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमे भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं व उपलब्धियों के बारे में बताया
भाजपा नेत्री डॉ श्वेता कौशिक लगातार सक्रिय होकर पार्टी को संगठित होकर चलती है और इसके अलावा भी काफी एनजीओ से भी जुड़ी हुई है और अपने निजी माध्यम से भी लोगों की सेवा भाव के लिए हर वक्त तत्पर रहती है

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!