राष्ट्रीय

Anurag Thakur का राहुल पर वार, पूछा- क्या उनके राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन ने पैसा दिया है?

Anurag Thakur का राहुल पर वार, पूछा- क्या उनके राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन ने पैसा दिया है?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को लेकर भाजपा उनपर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इतना ही नहीं, ठाकुर ने राहुल से सवाल करते हुए पूछा कि क्या उनके राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन ने पैसा दिया है? दरअसल, राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं और वह भाजपा और मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

अनुराग ठाकुर का वार
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी बाहर जाकर कहते हैं कि 80 के दशक में केंद्र और उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति पर बड़े अत्याचार हो रहे थे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी शायद भूल गए कि 1984 में स्वर्गीय राजीव गांधी ही देश के प्रधानमंत्री थे और उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार थी तो क्या राजीव गांधी के समय में दलितों पर अत्याचार हो रहे थे?

देश का करते हैं अपमान
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले पर ज़मानत पर राहुल गांधी जिनकी संसद की सदस्यता भी चली गई। उन्होंने कहा कि अब नए संसद भवन का बहिष्कार करते हैं और विदेश में जाकर भारत राष्ट्र को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते…क्या उनके राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन ने पैसा दिया है? उन्होंने कहा कि अभी भी वे अमेरिका गए हैं इसकी फंडिंग पर भी कई लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं।

भारत की विकास दर सबसे ज्यादा होगी
अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में भारत की GDP 7.2% बढ़ने की उम्मीद है…मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में जो कहा गया है उससे स्पष्ट है कि इस साल भी भारत की विकास दर विश्व में सबसे ज्यादा होगी। आपको बता दें कि दुनियाभर की जानी मानी बोक्ररेज रिफॉर्म मॉर्गन स्टेनली ने मोदी सरकार के 9 साल के काम को फुल नंबर दिए हैं। बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जब से मोदी सरकार ने भारत में सत्ता संभाली है उसके बाद से देश की इकोनॉमी में बड़ा बदलाव आया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!