खेलताजा ख़बरें
भारत का चौथा पदक पक्का, पहलवान रवि दाहिया ने फाइनल में बनाई जगह
भारत का चौथा पदक पक्का, पहलवान रवि दाहिया ने फाइनल में बनाई जगह

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय पहलवान रवि दाहिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाखस्तान के नूरइस्लाम सानायेव को पटकनी दे दी है। इसी के साथ ओलंपिक 2020 में भारत का चौथा पदक पक्का हो गया है। रवि दाहिया ने 57 किलोवर्ग में नूरइस्लाम सानायेव को मात दे दी है। इसी के साथ रवि दाहिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
इससे पहले उन्होंने बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को 14-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। रवि दाहिया के लिए बुधवार का दिन काफी शानदार रहा क्योंकि अपने सभी मुकाबलों में उन्होंने विरोधियों को चित कर दिया है।
#Olympics | Wrestling, Men's 57kg Freestyle Semi-finals: Ravi Kumar Dahiya wins against Nurislam Sanayev, medal assured pic.twitter.com/mbpJIXw7oA
— ANI (@ANI) August 4, 2021