युसुफपुर में संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट ने कराई सुलेख प्रतियोगिता
युसुफपुर में संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट ने कराई सुलेख प्रतियोगिता

युसुफपुर में संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट ने कराई सुलेख प्रतियोगिता
भोपा(राहुल कुमार प्रजापति) : एसडी पब्लिक स्कूल युसुफपुर में संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी व जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन पर प्रथम, द्वितीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कालेज कम्हेडा के प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह ने कहा कि छात्रों को अपने माता-पिता और गुरु जनों का सम्मान करना चाहिए। शिक्षा से ही मानव जीवन सफल होता। कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त विद्यालय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। अध्यक्षता करते हुए चौधरी उदयवीर सिंह सहरावत ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी रूचि लेनी चाहिए। समापन पर कक्षा आठ कोमल, शैली, कक्षा सात मानवी, क्रश, कक्षा छह रेणुका, निशा, कक्षा पांच में अब्दुल वाहिद, अरुण, कक्षा चार में रितु, उवेश , कक्षा तीन में वाणी, आरिश, कक्षा दो में ईशानी, वंशिका, कक्षा एक में श्रुति, आयुष के क्रमश प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव संतोष उपाध्याय ने अध्यापक विनीत उपाध्याय, योगेश कुमार, राजकुमार, लोकेंद्र सिंह, शिखा रानी , सोनम सिंह, रीनू रानी, शैली को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्रधानाचार्य यशपाल सिंह, प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह, प्रबन्धक बिजेंद्र उपाध्याय, शांति कुंज के डा. ओमपाल सिंह चौहान, राजेन्द्र धीमान, मौहम्मद रजी, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।